Loading...

सिरसागंज पुलिस ने जुआ खेलते छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, 9,485 रुपये बरामद

Gargachary Times 10 November 2026, 20:30 2 views
Firozabad
सिरसागंज पुलिस ने जुआ खेलते छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, 9,485 रुपये बरामद
फिरोजाबाद। जनपद में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरसागंज पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 9,485 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के नेतृत्व में थाना सिरसागंज पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गंभीर पुत्र कुंवरपाल, नीरज पुत्र महावीर सिंह, संजू पुत्र सेवाराम, जयश्रीराम पुत्र अजब सिंह, रनवीर पुत्र बारीलाल और मुकेश पुत्र इतवारीलाल निवासीगण बछेला-बछेली, थाना सिरसागंज के रूप में हुई है।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सिरसागंज में मुकदमा अपराध संख्या 565/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अरुण सागर, हेड कांस्टेबल शिवप्रताप सिंह, कांस्टेबल मोहम्मद रियाज, विश्वेंद्र सिंह, नवनीत कुमार और चालक कांस्टेबल बृजेश कुमार शामिल रहे।
Follow Samachar24