Loading...

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस एवं जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्वयं फोन कर की समीक्षा

Gargachary Times 10 November 2026, 20:31 42 views
Firozabad
जिलाधिकारी ने आईजीआरएस एवं जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्वयं फोन कर की समीक्षा
फिरोजावाद /जिलाधिकारी महोदय द्वारा आईजीआरएस एवं जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता परखने के लिए कुछ शिकायतकर्ताओं से स्वयं फोन पर वार्ता कर फीडबैक प्राप्त किया गया। इस दौरान शिकायतों के निस्तारण की वास्तविक स्थिति, संबंधित अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई एवं शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि का जायजा लिया गया। प्राप्त फीडबैक में जिन शिकायतों का निस्तारण लंबित पाया गया अथवा कार्यवाही में लापरवाही परिलक्षित हुई, उन्हें गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनशिकायतों का निस्तारण केवल पोर्टल पर आख्या अपलोड करने तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही निस्तारण का वास्तविक आधार हो। प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनसमस्याओं के प्रति किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Follow Samachar24