Loading...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की छवि धूमिल करने के प्रयास के खिलाफ थाना हाईवे में दी गई तहरीर

Gargachary Times 11 November 2026, 20:39 49 views
Mathura
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव की छवि धूमिल करने के प्रयास के खिलाफ थाना हाईवे में दी गई तहरीर
मथुरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से मथुरा जनपद में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा लगाए गए कथित बैनर एवं होर्डिंग के विरोध में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में थाना हाईवे पहुंचकर तहरीर दी गई। इस दौरान समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इस प्रकार के कृत्य पर कड़ी आपत्ति जताते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की छवि खराब करने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध की अपनी मर्यादा होती है और किसी भी व्यक्ति या नेता के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाले कृत्यों पर कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रदीप चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ. अबरार हुसैन, अधिवक्ता विभोर गौतम, नजीम अब्बासी, अंशु यादव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी मथुरा ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की।
Follow Samachar24