Loading...

यम द्वितीया पर्व पर भाई-बहन ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

Gargachary Times 11 November 2026, 20:42 49 views
Mathura
यम द्वितीया पर्व पर भाई-बहन ने  यमुना में लगाई आस्था की डुबकी
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा। मथुरा में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक भाई दूज यानी यम द्वितीया का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। यम द्वितीया पर्व पर भाई बहन ने यम की फांस से मुक्ति पाने के लिए यमुना में आस्था की डुबकी लगाई । पर्व पर बड़ी संख्या में भाई- बहन यमुना जी के बंगाली घाट और विश्राम घाट सहित अन्य घाटों पर पहुंचे और मां यमुना में आस्था की डुबकी लगाते नजर आए। इसके बाद बहनों ने भाइयों के माथे पर रोली और अक्षत का तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की। वही यम द्वितीया के पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। यमुना के घाटों पर सुरक्षा एवं व्यवस्था के बेहतर इंतजाम किए गए।
Follow Samachar24