मथुरा कारागार में मनाया गया भाई दूज का पर्व, बहनों ने बन्दियों से की मुलाकात
Gargachary Times
11 November 2026, 20:42
59 views
Mathura
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा।
जिला कारागार में बुधवार को भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक भाई दूज का पर्व मनाया गया।
जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग के निर्देशन में मुलाकात की व्यवस्थाएं की गई। बंदियों से मिलने पहुंचीं बहनों और माताओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गईं।
कारागार प्रशासन की ओर से जेल के बाहर महिलाओं को धूप से बचने के लिए टेंट लगवाया गया।
और ठंडे पानी, सूक्ष्म जलपान तथा बच्चों के लिए चॉकलेट की व्यवस्था की।
जेल के अंदर मुलाकात के लिए बड़े स्थान पर टेंट लगवाकर कारपेट बिछाया गया और पीने के लिए आरओ जल की व्यवस्था की गई। बहनों की सुविधा के लिए मुलाकात स्थल पर जगह-जगह रोली और चावल भी रखवाए गए, ताकि वे अपने भाइयों का तिलक कर सकें।
मुलाकात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी मौजूद रही
जेल प्रशासन के अनुसार, भाई दूज पर विभिन्न बैचों में महिलाएं और बच्चों ने अपने बंदी परिजनों से मुलाकात की।