Loading...

एसएसपी के विशेष अभियान में पुलिस ने 25 जनशिकायतों का मौके पर किया निस्तारण

Gargachary Times 11 November 2026, 20:43 48 views
Firozabad
एसएसपी के विशेष अभियान में पुलिस ने 25 जनशिकायतों का मौके पर किया निस्तारण
फिरोजाबाद। जनशिकायतों के निस्तारण में तेजी, पारदर्शिता और निष्पक्षता लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बुधवार को फिरोजाबाद पुलिस ने शिकायतकर्ताओं के पास मौके पर पहुंचकर कुल 25 शिकायतों का निस्तारण किया। एसएसपी के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जा रहा है। इस अभियान के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। अभियान के तहत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के पास मौके पर पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। इसके लिए प्रत्येक क्षेत्राधिकारी को अपने सर्किल के थाना क्षेत्र में प्रतिदिन कम से कम एक स्थान पर तथा प्रत्येक थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में कम से कम दो स्थानों पर पहुंचकर शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 11 नवंबर को जनपद के विभिन्न थानों पर प्राप्त शिकायतों में से कुल 25 शिकायतों का पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर निस्तारण किया। एसएसपी की इस पहल का उद्देश्य शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने या पुलिस कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। पुलिस टीम शिकायतकर्ता के घर और घटनास्थल पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करेगी। साथ ही दोनों पक्षों से बातचीत कर उनका फीडबैक लिया जाएगा, जिससे शिकायत का निष्पक्ष समाधान हो सके और संबंधित पक्ष निस्तारण से संतुष्ट हो सकें।
Follow Samachar24