आबकारी विभाग ने देशी और कंपोजिट शराब दुकानों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Gargachary Times
11 November 2026, 20:45
52 views
Firozabad
फिरोजावाद /शिकोहाबाद। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत बुधवार को आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र-2 शिकोहाबाद में देशी मदिरा और कंपोजिट शराब की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 शिकोहाबाद ने अपनी टीम के साथ दुकानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान दुकानदारों को दुकान परिसर एवं आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न होने देने तथा ग्राहकों की मांग के अनुसार विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
देशी शराब की दुकानों पर यूपीएमएल 100 एमएल और 200 एमएल की पर्याप्त उपलब्धता रखने, सीसीटीवी कैमरे लगातार चालू रखने तथा पीओएस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही दुकानों के अभिलेख अद्यतन रखने, ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने और निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री सुनिश्चित करने को कहा गया।अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि दुकानों पर निर्धारित नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।