Loading...

ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, LoC पर पाकिस्तान ने तैनात कीं 50 एंटी-ड्रोन यूनिट

Gargachary Times 11 November 2026, 20:58 53 views
International
ऑपरेशन सिंदूर का खौफ, LoC पर पाकिस्तान ने तैनात कीं 50 एंटी-ड्रोन यूनिट
ऑपरेशन सिंदूर में मुंह की खाने के बाद पाकिस्तान अब हवाई हमले पर काम कर रहा है। आर्मी चीफ आसिम मुनीर के प्लान में ड्रोन वॉर फेयर को ‘फर्स्ट लाइन ऑफ डिफेंस एंड फर्स्ट लाइन ऑफ अटैक’ बनाया गया है। LoC (नियंत्रण रेखा) के सामने वाले पाकिस्तान के इलाकों में 50 से ज्यादा स्पेशल एंटी-ड्रोन यूनिट तैनात की गई हैं। खास बात है कि नवंबर में ही 20 नई यूनिट तैनात की गई हैं। इनका टारगेट भारतीय ड्रोन और लोइटरिंग म्यूनिशन की पहचान करना, उनकी गतिविधियों पर नजर रखना और उन्हें निष्क्रिय करना है। पाकिस्तान ने एंटी ड्रोन सिस्टम खास तौर पर पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) के रावलकोट, कोटली और भिंबर सेक्टर में तैनात किए हैं। इनकी तैनाती में पाकिस्तान की 12वीं और 23वीं इन्फैंट्री डिवीजन की भूमिका है। रावलकोट में दूसरी, कोटली में तीसरी और भीमबर में सातवीं आजाद कश्मीर ब्रिगेड को इनकी जिम्मेदारी दी गई है। ये क्षेत्र भारतीय सेना के पुंछ, राजौरी, नौशेरा और सुंदरबनी सेक्टर के ठीक सामने पड़ते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की सैन्य रणनीति में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और आधुनिक निगरानी तकनीक (सर्विलांस टेक्नोलॉजी) की भूमिका भी काफी हद तक बढ़ रही है। एआई की मदद से कैमरों और सेंसर से मिलने वाले डेटा का विश्लेषण, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान और निगरानी को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।
Follow Samachar24