Loading...

संस्कृति विवि में विद्यार्थियों को बताए आत्मविश्वास विकास के तरीके

Gargachary Times 12 November 2026, 16:22 28 views
Education
संस्कृति विवि में विद्यार्थियों को बताए आत्मविश्वास विकास के तरीके
मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय के डीन, स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. डी.एस. तोमर के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन में विश्वविद्यालय के ओराटर्स क्लब द्वारा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आत्मविश्वास विकास विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यशाला का संचालन ओराटर्स क्लब की फैकल्टी मेंटर एवं स्कूल ऑफ टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी की असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती शुभांगी सक्सेना ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास का महत्व, प्रभावी संवाद कौशल, आत्मविश्वास के विभिन्न स्तरों, झिझक दूर करने तथा स्वयं पर विश्वास रखने के व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराया। आइस-ब्रेकिंग गतिविधियों, संवादात्मक अभ्यासों एवं आत्म-मूल्यांकन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं पहचानने और उन्हें विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला में धारा शर्मा, यथार्ध शर्मा, राहुल गौतम, संस्कृति, साक्षी सिंह ने विचार व्यक्त किए। डॉ. डी.एस. तोमर के मार्गदर्शन एवं निरंतर सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला को सफल बनाने में ओराटर्स क्लब के संयुक्त सचिव शिवांग पटेल एवं मीडिया कोऑर्डिनेटर आर्या का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर स्टूडेंट काउंसिल के अध्यक्ष अभिषेक एवं सागरिका की उपस्थिति और प्रोत्साहन ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। श्रीमती शुभांगी सक्सेना ने डॉ. डी.एस. तोमर के मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए विशेष आभार व्यक्त करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन, स्टूडेंट काउंसिल एवं ओराटर्स क्लब के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास केवल मंच पर बोलने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वयं पर विश्वास रखने, अपने विचारों को स्पष्टता से व्यक्त करने और निरंतर स्वयं को बेहतर बनाने की प्रक्रिया है। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं प्रभावशाली अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करना रहा।
Follow Samachar24