सोशल मीडिया के साथ दहेज एवं पोक्सो अधिनियम पर किया संवेदीकरण सेमिनार
Gargachary Times
18 September 2025, 20:41
117 views
Firozabad
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं निदेशालय महिला कल्याण उत्तर प्रदेश के आदेश और जिलाधिकारी रमेश रंजन व जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार 17 सितंबर से जनपद में चलाए जा सेवा पखवाडा 2025 " स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत वृहस्पतिवार को बी डी एम इंटर कॉलेज शिकोहाबाद में महिला कल्याण विभाग के मिशन शक्ति संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन टीम द्वारा नारी स्वास्थ्य एवं नारी सुरक्षा व सशक्तिकरण संबंधित कई विषयों पर जागरूकता विकसित कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एवं दहेज न लेने और न देने के संबंध में कॉलेज परिसर में मौजूद समस्त विद्यार्थियों बालिकाओं व अध्यापिकाओं को शपथ दिलाई गई।
हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ़ वीमेन की अधिकारी जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अनम अकाशा द्वारा समस्त को संबोधित कर बालिकाओं के बीच मिशन शक्ति का प्रचार प्रसार करते हुए महिला संबंधी अधिनियम जैसे दहेज अधिनियम घरेलू हिंसा अधिनियम पोक्सो अधिनियम साइबर क्राइम आदि पर जानकारी प्रदान करते हुए रोशनी डाली, जिसमें बताया गया कि, दहेज प्रतिषेध अधिनियम-1961 के अंतर्गत दहेज से कोई ऐसी सम्पत्ति या मूल्यवान प्रतिभूति अभिप्रेत है जो विवाह के समय या उसके पूर्व या विवाह के पश्चात किसी समय विवाह के एक पक्षकार द्वारा विवाह के दूसरे पक्षकार को या विवाह के किसी पक्षकार के माता-पिता द्वारा या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा विवाह के किसी भी पक्षकार को या किसी अन्य व्यक्ति को, या तो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष दी गई है, या दी जाने के लिए करार की गई । दहेज लेना व देना कानूनी अपराध है। साथ ही उन्होंने किशोरावस्था में हो रहे शारीरिक व मानसिक परिवर्तनों पर चर्चा करते हुए बालिकाओं को संवेदीकरण करते हुए संबोधित किया के वह सोशल मीडिया का सदुपयोग करें एवं किसी भी ए ट्रेंड को फॉलो ना करें केवल शिक्षा पर फोकस करते हुए अपने उपलक्ष को हासिल करें। हब स्टाफ से अरुण कुमार द्वारा समस्त को वन स्टॉप सेंटर एवं संकल्प एच ई डब्लू योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि के सकुशल संचालन प्रणाली एवं क्रियान्वयन से अवगत कराकर समस्त हेल्पलाइन नंबरों ( 1098, 181, 1930, 112, 1090, जिनेविधिक सेवा प्राधिकरण हेल्पलाइन नंबर 11500) जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला कल्याण विभाग संबंधी योजनाओं के पंपलेट वितरण भी किए गए एवं कन्या सुमंगला योजना के स्टीकर चस्पा अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाचार्या स्वालिहा परवीन ,श्रीमती अमृता सिंह ,श्रीमती सरिता यादव,
श्रीमती नीरा, श्रीमती आयशा खातून, कुमारी शक्ति यादव, कुमारी निकिता, अनामिका मिश्रा, कुमारी हरेंद्री , श्रीमती विनीता सिंह, श्रीमती राधा यादव, आदि अध्यापिकाएं उपस्थिति रहीं।