Loading...

बलदेव में कुश्ती दंगल का रोमांच, पांच लाख रुपये की अंतिम कुश्ती बनी आकर्षण का केंद्र

Gargachary Times 12 November 2026, 16:27 23 views
Mathura
बलदेव में कुश्ती दंगल का रोमांच, पांच लाख रुपये की अंतिम कुश्ती बनी आकर्षण का केंद्र
बलदेव। कस्बा बलदेव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल में पहलवानों ने अपने दमखम और शानदार दांव-पेंच से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दंगल में दूर-दराज के क्षेत्रों से आए नामी पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमियों की भीड़ उमड़ी। दंगल का मुख्य आकर्षण पांच लाख रुपये की इनामी अंतिम कुश्ती रही, जिसे देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह दिखाई दिया। पहलवानों के रोमांचक मुकाबलों पर दर्शकों ने तालियों और जयकारों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। दंगल के आयोजन में सोनू सिकरवार की टीम का विशेष सहयोग रहा। 1,10,000 टीम के साथी सत्यप्रकाश प्रधान, संदीप प्रधान, शुभम सेठ, विशम्बर भाई, उत्तम भाई एवं भोलू सचिव ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस आयोजन ने क्षेत्र की पारंपरिक कुश्ती संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।
Follow Samachar24