Loading...

युवाओं को नशे से दूर रखने की पहल, नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Gargachary Times 14 November 2026, 22:01 27 views
Mathura
युवाओं को नशे से दूर रखने की पहल, नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
श्रीमती बासमती देवी इंटर कॉलेज पालखेड़ा में ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद के तत्वाधान में नेहरू यूथ क्लब हसनपुर द्वारा नशा मुक्त युवा फोर विकसित भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिला युवा अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि नशे की लत ने युवाओं को अंधकार में धकेल दिया है । नशे का युवाओं पर बेहद गहरा और विनाशकारी प्रभाव पड़ता है। यह न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन को बर्बाद करता है, बल्कि उनके परिवार और पूरे समाज को भी प्रभावित करता है। कालेज प्रधानाचार्य डॉ सत्यपाल सिंह कुंतल ने बताया कि नशे की लत के कारण युवाओं की एकाग्रता और याद रखने की क्षमता घट जाती है, जिससे वे पढ़ाई में पिछड़ जाते हैं, स्कूल छोड़ देते हैं या उनका करियर समाप्त हो जाता है इस अवसर पर कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ सत्यपाल सिंह कुंतल ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी और नशे से दूर रहने की सलाह दी । कार्यक्रम के दौरान डॉक्टर कृष्णवीर सिंह , मनवीर सिंह अध्यक्ष नेहरू यूथ क्लब हसनपुर , गिरीश चौधरी जिला महासचिव भारतीय किसान यूनियन अंबावता , केदार प्रधान पालखेड़ा , करन सिंह चौधरी , प्रियव्रत सिंह कुंतल , मनवीर सिंह , विजयपाल शर्मा , गिरीश कटारा , राकेश फौजदार ,योगेश चौधरी , प्रेम सिंह , प्रीती शर्मा , सुमन कुमारी , जयंत चौधरी , महावीर नेताजी , अमर सिंह चौधरी , नेम सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंवर जी ने की । और संचालन अनिल शर्मा ने किया ।
Follow Samachar24