रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा ई-रिक्शा चोरी करने वाले 2 शातिर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार
Gargachary Times
18 September 2025, 20:43
147 views
Firozabad
आमिर पुत्र मौहम्मद असरफ निवासी कोहिनूर रोड़ गली न0 15 थाना रामगढ़ जिला फिरोजाबाद व वादी वादी राहिल पुत्र रहीश निवासी- हाल पता अम्बेडकर पार्क ट्यूबैल वाली गली थाना रामगढ़ द्वारा अपने घर के बाहर खडे हुए ई-रिक्शा अज्ञात चोरों कर लेने के सम्बन्ध में 1.मु0अ0सं0 590/25 व 2.मु0अ0सं0 592/25 पंजीकृत कराया गया था । तथा दिनाँक 25.08.25 को वादी बृजराज S/O अमर सिंह निवासी सम्राट नगर ट्यूबैल बाली गली थाना रामगढ़ का ई-रिक्शा भी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिये जाने के सम्बन्ध में थाना रामगढ़ पर मु0अ0सं0 526/25 पंजीकृत किया गया था ।
उक्त चोरी के प्रकरणों का सफल अनावरण कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में 02 पुलिस टीमों का गठन किया गया था । पुलिस टीम द्वारा की गयी विवेचना के दौरान अभियुक्तगण 1.नीरज पुत्र पप्पू व 2.रितिक उर्फ राहुल पुत्र डालचन्द्र का नाम प्रकाश में आया था । पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था । आज दिनांक 18-09-2025 को मुखबिर खास द्वारा पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि बाइपास रोड़ से फैक्ट्री एरिया जाने वाले कच्चे रास्ते पर 02 संदिग्ध व्यक्ति 07 ई रिक्शा (05 लोड़र, 02 सवारी) को बेचने की फिराक में खड़े हुए हैं । सूचना का संज्ञान लेकर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी की गयी । खुद को घिरता हुआ व पुलिस टीम को नजदीक आता हुआ देखकर दोनों संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करने लगे । आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही में उक्त दोनों अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गए । घायल अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, 04 खोखा कारतूस 315 बोर, 06 चोरी किये गये ई-रिक्शा व 01 चोरी में प्रयुक्त ई-रिक्शा सहित कुल 07 ई-रिक्शा (05 लोडर, 02 सवारी) बरामद हुए हैं । घायल अभियुक्तों की पहचान 1.नीरज पुत्र पप्पू निवासी सोफीपुर थाना बसई मौहम्मदपुर जनपद फिरोजाबाद व 2.रितिक उर्फ राहुल पुत्र डालचन्द्र निवासी छारबाग रामनगर थाना लाइनपार जनपद फिरोजाबाद के रुप में हुई है जोकि अलग-अलग स्थानों से ई-रिक्शा चोरी करने की घटनाओं में वांछित अभियुक्तगण हैं । घायल अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।