थाना नसीरपुर पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त सोनवीर को घटना में प्रयुक्त 01 अवैध असलहा सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
18 September 2025, 20:44
205 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद द्वारा जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के कुशल नेतृत्व में थाना नसीरपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0-151/25 धारा 212/217/231/229/61(2)/109(1)/352 बी0एन0एस0 में वांछित अभियुक्त सोनवीर उर्फ सोनू को मुखबिर की सूचना पर खितौली कट थाना नसीरपुर से मुकदमा उपरोक्त की घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गयी । अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।