Loading...

बलदेव में अंतरराष्ट्रीय दंगल का भव्य आयोजन, नेपाल के देवा थापा और ईरान के अली पहलवान ने दिखाया दमखम

Gargachary Times 14 November 2026, 22:12 32 views
Mathura
बलदेव में अंतरराष्ट्रीय दंगल का भव्य आयोजन, नेपाल के देवा थापा और ईरान के अली पहलवान ने दिखाया दमखम
रिपोर्टर: शुभम अग्रवाल | बलदेव, मथुरा बलदेव के मेला ग्राउंड में बालाजी अखाड़े के अध्यक्ष अजीत पहलवान के नेतृत्व में भव्य अंतरराष्ट्रीय दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में देश-विदेश के नामी पहलवानों ने शानदार कुश्ती का प्रदर्शन कर हजारों दर्शकों को रोमांचित कर दिया। नेपाल के प्रसिद्ध पहलवान देवा थापा और ईरान के अली पहलवान सहित कई अंतरराष्ट्रीय पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमदार दांव-पेंच दिखाए। कार्यक्रम में विधायक पूरन प्रकाश, पंकज प्रकाश, मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर, ब्लॉक प्रमुख प्रतीक भरंगर, कौशल सिकरवार, लेखराज पहलवान, नगर पंचायत अध्यक्ष मुरारी लाल, सूरज ठेकेदार, शुभम सेट, श्याम मोदी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। दंगल ने ब्रज की पारंपरिक कुश्ती संस्कृति और पहलवानी की गौरवशाली विरासत को एक बार फिर जीवंत कर दिया। आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई। ब्रज की मिट्टी में आज भी पहलवानी का जुनून बरकरार है।
Follow Samachar24