सिरसागंज पुलिस टीम द्वारा 180 लीटर लहन व 230 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब बनाते समय 2 अभियुक्तागण को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
18 September 2025, 20:44
247 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा अवैध रूप से नशीले पदार्थो की बिक्री व अवैध शराब एवं तस्करी करने वालों के विरूद्ध प्रचलित अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,फिरोजाबाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी सिरसागंज के निकट पर्यवेक्षण में मुखविर की सूचना पर मरघटी के पास झाडियों के पीछे कस्बा सिरसागंज में अवैध 180 लीटर लहन व 230 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब बनाते समय मय उपकरण के 02 नफर अभियुक्तगण 1.मनोज पुत्र मुन्नालाल निवासी गिहार कालौनी कस्बा व थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद 2.राजवहादुर उर्फ धीबाला पुत्र हुकुम सिंह निवासी गिहार कालौनी कस्बा व थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद व दो नफर अभियुक्तागण 1. साजना उर्फ राखी पत्नी मनोज कुमार निवासी गिहार कालौनी कस्बा व थाना सिरसागंज जनपद फिरोजाबाद 2.श्रीमती लाली उर्फ गीता पत्नी राजवहादुर निवासी गिहार कॉलोनी कस्बा व थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 519/2025 धारा 274/275 बीएनएस व 60/60(2) आबकारी अधि0 बनाम 1.मनोज 2.राजवहादुर 3.श्रीमती साजना उर्फ राखी 4.श्रीमती लाली उर्फ गीता उपरोक्त के विरूद्ध पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा 180 लीटर लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया ।।