कस्बा गोवर्धन में नहीं संभल रही पुलिस से ट्रैफिक व्यवस्था, नो पार्किंग और नो व्हीकल जोन में बाहरी राज्यों की गाड़ियों की भरमार
Gargachary Times
15 November 2026, 20:46
25 views
Mathura
गोवर्धन।।कस्बा गोवर्धन में विगत महीने भर से कार्तिक मास अहोई अष्टमी दीपावली गोवर्धन पूजा भैया दूज इत्यादि त्योहारों का मेला चल रहा है ऐसे में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। श्रद्धालु आते हैं तो स्वाभाविक है कि बाहरी राज्यों की गाड़ियां भी गोवर्धन में पहुंचती हैं ऐसे में उनकी व्यवस्था बनाने के लिए गोवर्धन पुलिस प्रशासन द्वारा जगह जगह बेरिकेट लगाए गए हैं जिससे बाहरी वाहन कस्बे में अंदर प्रवेश न कर सके। बहरी पार्किंग में ही उनकी व्यवस्था होती है लेकिन यहां तो उसका उल्टा ही नजारा देखने को मिल रहा है लोकल वाहनों को आधार कार्ड देखने के बाद भी जहां नहीं घुसने दिया जाता है वहीं बाहरी वाहनों को बड़ी आसानी से कस्बे के नो व्हीकल जोन मार्ग पर प्रवेश दिया जा रहा है गोवर्धन के मुख्य दान घाटी मंदिर मार्ग पर डीग अड्डा से लेकर एकता तिराहे तक नो पार्किंग जोन घोषित है एनजीटी कोर्ट के अनुसार बाहरी राज्यों के वाहनों को अंदर प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए। लेकिन कस्बे की पुलिस व्यवस्था इतनी लाचार है कि बाहरी राज्यों की वाहनों की लंबी-लंबी कतारें नो पार्किंग जोन एरिया में देखने को मिलती हैं। यहां तक की दंडवत परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को भी अपनी जान जोखिम में डालकर दंडवत परिक्रमा करनी पड़ रही है कभी भी किसी भी वाहन की चपेट में आने से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।