एका पुलिस टीम द्वारा आत्महत्या के लिये उकसाने के सम्बन्ध में वाँछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
18 September 2025, 20:45
201 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद द्वारा जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी जसराना के कुशल नेतृत्व में थाना एका पुलिस टीम द्वारा थाना एका पर पंजीकृत मु0अ0सं0 234/25 धारा 108 बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त नेकसेलाल पुत्र गोवर्धन सिंह निवासी ग्राम धर्मपुर थाना एका जनपद फिरोजाबाद को धारू पुल थाना क्षेत्र एका से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त नेकसेलाल को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।