Loading...

स्व-गणना अभियान को सफल बनाने के लिए डीएम ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Gargachary Times 15 November 2026, 20:49 32 views
Firozabad
स्व-गणना अभियान को सफल बनाने के लिए डीएम ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने स्व-गणना अभियान को सफल बनाने के लिए सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में 16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलने वाले स्व-गणना अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों एवं अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिलाधिकारी ने कहा कि स्व-गणना अभियान राष्ट्र की उन्नति और विकास से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अभियान के निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा आपसी समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाएं। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी नागरिकों से भी अपील की कि वे 16 से 30 नवंबर तक चलने वाले स्व-गणना अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और स्वयं गणना प्रक्रिया में भागीदारी कर राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
Follow Samachar24