Loading...

7 साल बाद न्यूजीलैंड में भारत की ऐतिहासिक जीत! 5वें वनडे में 22 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा

Gargachary Times 15 November 2026, 20:59 30 views
Sports
7 साल बाद न्यूजीलैंड में भारत की ऐतिहासिक जीत! 5वें वनडे में 22 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा
भारत ने 7 साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज 3-1 से अपने नाम की है। पांच मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला टीम ने 22 रन से जीत लिया। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड में आखिरी बार 2019 में 4-1 से सीरीज जीती थी। माउंट माउंगानुई में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत 42.1 ओवर में 209 रन पर ऑलआउट हो गया। अक्षर पटेल और ईशान किशन ने 46-46 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की पारी 48.1 ओवर में 187 रन बनाकर सिमट गई। भारत से तेज गेंदबाजों ने मिलकर 7 विकेट लिए। अर्शदीप सिंह ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया। मोहम्मद सिराज और आकिब नबी को 2-2 विकेट मिले। यश ठाकुर ने एक विकेट लिया। 41वें ओवर में भारत को 7वां विकेट मिला। नमन धीर ने न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर को 24 रन पर आउट किया। सैंटनर ने ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद पर स्लॉग स्वीप खेलने की कोशिश की, लेकिन शॉट में ऊंचाई नहीं मिली। गेंद डीप मिडविकेट पर खड़े अर्शदीप सिंह के हाथों में चली गई। सैंटनर ने 31 गेंदों में एक चौका और 2 छक्के लगाए। हाथ में लगी चोट के कारण भी उन्हें परेशानी हो रही थी। इस विकेट के साथ साझेदारी टूट गई।
Follow Samachar24