यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 829 वाहनों के चालान
Gargachary Times
16 November 2026, 20:27
40 views
Firozabad
फिरोजाबाद। जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर व्यापक कार्रवाई की। सोमवार, 16 नवंबर को चलाए गए अभियान के दौरान कुल 829 वाहनों के चालान कर जुर्माना अधिरोपित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने ऑटो, ई-रिक्शा एवं अन्य वाहनों की जांच करते हुए ओवरस्पीड, क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने, ई-रिक्शा में साउंड स्पीकर लगाकर संचालन करने तथा स्टंट और तेज गति से बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।
कार्रवाई का विवरण इस प्रकार रहा—
ऑटो एवं ई-रिक्शा के विरुद्ध 67 चालान।
क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर 53 चालान।
साउंड स्पीकर लगाकर संचालित ई-रिक्शा के 47 चालान।
ओवरस्पीड वाहन चलाने पर 54 चालान।स्टंट एवं तेज गति से बाइक चलाने पर 7 चालान।
अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर 601 चालान।
इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 829 वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया गया।
फिरोजाबाद पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। ऑटो एवं ई-रिक्शा में निर्धारित क्षमता के अनुसार ही सवारियां बैठाएं। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी बेहद जरूरी है।