Loading...

आईवे इंटरनेशनल स्कूल में यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम

Gargachary Times 16 November 2026, 20:27 30 views
Firozabad
आईवे इंटरनेशनल स्कूल में यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम
फिरोजाबाद। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को यातायात पुलिस टीम ने आईवे इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता अभियान आयोजित किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस टीम ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं स्कूल स्टाफ को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए नियमों का पालन करने की अपील की। अभियान के दौरान बच्चों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करने के बारे में बताया गया। इसके अलावा सड़क पार करते समय सावधानी बरतने और यातायात संकेतों का पालन करने की जानकारी दी गई। यातायात पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ अपने परिजनों एवं आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। फिरोजाबाद पुलिस ने आमजन से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों के जीवन को भी सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें।
Follow Samachar24