आबकारी विभाग की टीम ने गोदाम और शराब की दुकानों का किया निरीक्षण, निर्धारित मूल्य पर बिक्री के निर्देश
Gargachary Times
16 November 2026, 20:28
35 views
Firozabad
फिरोजाबाद। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेशों के अनुपालन में सोमवार को आबकारी विभाग की टीम ने फिरोजाबाद क्षेत्र में गोदाम, फुटकर देशी शराब एवं कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया।उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 फिरोजाबाद ने अपनी टीम के साथ विभिन्न दुकानों एवं गोदामों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को दुकान एवं कैंटीन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न होने देने तथा ग्राहकों की मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पर्याप्त स्टॉक रखने और सीसीटीवी कैमरों को निरंतर संचालित रखने को कहा गया।
आबकारी निरीक्षक ने पॉस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री करने, अभिलेखों को अद्यतन रखने, ऑनलाइन भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने तथा मदिरा की बिक्री निर्धारित मूल्य पर ही करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित दुकानदारों को आबकारी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।