Loading...

जनपद में स्व गणना अभियान का शुभारंभ, पर्यटन मंत्री और डीएम ने परिवार सहित दर्ज कराया विवरण

Gargachary Times 16 November 2026, 20:31 33 views
Firozabad
जनपद में स्व गणना अभियान का शुभारंभ, पर्यटन मंत्री और डीएम ने परिवार सहित दर्ज कराया विवरण
फिरोजाबाद। जनपद में आज से स्व गणना की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से प्रारंभ हो गई है। यह प्रक्रिया 30 नवंबर 2026 तक संचालित की जाएगी। अभियान के शुभारंभ के साथ ही जनपद के विभिन्न विशिष्ट व्यक्तियों ने अपनी स्व गणना कर नागरिकों को भी इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में भागीदारी करने का संदेश दिया। इस क्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने सर्वप्रथम अपनी स्व गणना की। इसके बाद जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अपने परिवार के साथ स्व गणना कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्व गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं एवं अपने परिवार का विवरण दर्ज कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि स्व गणना के दौरान दी जाने वाली सटीक एवं सही जानकारी देश की भावी नीतियों के निर्माण, विकास योजनाओं के निर्धारण और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने नागरिकों से निर्धारित समयावधि में इस प्रक्रिया को पूरा कर अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया।
Follow Samachar24