Loading...

यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, 1300 ड्रोन दागे

Gargachary Times 16 November 2026, 20:51 3 views
International
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला, 1300 ड्रोन दागे
यूक्रेन ने सोमवार को रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। रूस ने बताया कि यूक्रेन ने उसके तेल रिफाइनरियों और दूसरे अहम ठिकानों को निशाना बनाते हुए 1336 ड्रोन दागे। रॉयटर्स के मुताबिक, रूसी एयर डिफेंस सिस्टम ने दावा किया कि उसने सभी ड्रोन को हवा में ही मार गिराया। इससे पहले 29 अक्टूबर को यूक्रेन ने रूस पर बड़ा ड्रोन हमला किया था। तब रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया था कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने एक ही रात में 1254 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। यूक्रेन ने उस वक्त रूस के 19 क्षेत्रों में हमले किए थे। इस हमले में रूस के बेलगोरोद इलाके में एक व्यक्ति की मौत हुई और 7 लोग घायल हुए थे। हमले के बाद मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने बताया कि राजधानी के आसमान में अकेले 613 यूक्रेनी ड्रोन देखे गए थे। सुरक्षा के चलते मॉस्को के तीन एयरपोर्ट पर करीब दो घंटे तक उड़ानों पर रोक लगानी पड़ी थी। यूक्रेन ने हाल के दिनों में लंबी दूरी तक हमला करने वाले ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ाया है। रूस के अलावा क्रीमिया, ब्लैक सी और एजोव सी में भी हमले तेज किए गए हैं। हाल के कुछ अभियानों में 1000 से ज्यादा ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। AP के मुताबिक, फरवरी 2022 में रूस के हमले के साथ शुरू हुई जंग के बाद सोमवार को हुए हमले को यूक्रेन का सबसे बड़ा हवाई हमला माना जा रहा है।
Follow Samachar24