Loading...

भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की ओर से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन

Gargachary Times 18 September 2025, 21:06 126 views
Mathura
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की ओर से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की जिला इकाई द्वारा एक ज्ञापन जिला अधिकारी को दिया गया है, जिसमें किसानों की ज्वलंत समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया है। इस ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख माँग की गई है कि धान, बाजरा और मक्के की सरकारी खरीद प्रक्रिया को जल्द से जल्द प्रारंभ किया जाए। किसानों की आधुनिक खेती प्रणाली और हाईब्रिड बीजों के कारण फसलें अब पहले की तुलना में जल्दी तैयार हो रही हैं। ऐसे में 1 अक्टूबर से शुरू होने वाली धान की खरीद नीति आज के समय में प्रासंगिक नहीं रह गई है। इसके चलते किसान मजबूरन औने-पौने दामों पर अपनी फसलें बेचने को मजबूर हो जाते हैं। बाजरे की फसल भी पूरी तरह तैयार हो चुकी है, परंतु सरकारी खरीद अब तक शुरू नहीं हुई, जिससे किसान आर्थिक रूप से बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। मंडियों में बाजरे का मूल्य न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से भी नीचे मिल रहा है। इसके अतिरिक्त, गन्ना किसानों की समस्याएं भी गंभीर हैं। हरियाणा और पंजाब में जहाँ गन्ने का रेट ₹400-₹401 है, वहीं उत्तर प्रदेश में किसान ₹67 प्रति क्विंटल कम दाम पर गन्ना बेचने को मजबूर हैं। गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹500 प्रति क्विंटल किया जाए, साथ ही सभी किस्मों के गन्ने की खरीद सुनिश्चित की जाए। बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए भी विशेष ध्यान देने की माँग की गई है। जिन किसानों की भूमि नदियों में समा गई है, उन्हें पंजाब की तर्ज पर रेत बेचने की अनुमति दी जाए ताकि वे अपनी जीविका चला सकें। यदि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती, तो संगठन राज्यभर में शांतिपूर्ण आंदोलन तेज करने को बाध्य होगा।
Follow Samachar24