Loading...

सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी के नेतृत्व में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Gargachary Times 18 September 2025, 21:07 208 views
Mathura
सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी के नेतृत्व में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर आयुक्त महोदय जग प्रवेश के निर्देशन पर नगर निगम मथुरा-वृन्दावन की प्रवर्तन टीम द्वारा आज अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। मथुरा क्षेत्र में कार्यवाही सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी के निर्देशन एवं प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल आर.के. सिंह की उपस्थिति में टीम द्वारा बिजलीघर से मंडी चौराहा, बिजलीघर से कृष्णा नगर होते हुए गोवर्धन चौराहा तथा कृष्णा नगर की गलियों में अतिक्रमण व प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग 127 दुकानदारों द्वारा ई-रिक्शा, ट्रैक्टर-ट्रॉली, ऑटो, लोहे के गेट, काउंटर, बेंच, कुर्सी, तिरपाल, बम्बू, भट्टी आदि सामान सड़क पर रखकर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया गया। नगर निगम की यह कार्यवाही नागरिकों को स्वच्छता, यातायात सुगमता एवं शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने हेतु जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Follow Samachar24