Loading...

परखम में दो दिवसीय चिंतन शिविर सम्पन्न, 2027 के लिए बनी रणनीति

Gargachary Times 17 November 2026, 18:16 46 views
Mathura
परखम में दो दिवसीय चिंतन शिविर सम्पन्न, 2027 के लिए बनी रणनीति
रिपोर्ट, सतीश तरकर फरह। परखम पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मभूमि परखम में भाजपा का दो दिवसीय चिंतन शिविर मंगलवार को सम्पन्न हो गया। शिविर में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन, वोटर लिस्ट, कानून व्यवस्था और जनकल्याण योजनाओं पर गहन मंथन हुआ। श्रीकृष्ण की भूमि पर बैठक की शुरुआत "राधे-राधे, कमल खिला दे" के उद्घोष के साथ हुई। पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी सहित लगभग 54 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता में हुई। दूसरे दिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे। परखम पहुंचने पर उन्होंने दीनदयाल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी सहित सभी नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान साध्वी अशोक सिंगल की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर भी पुष्प अर्पित किए गए। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बताया कि 2017 से अब तक उत्तर प्रदेश में भाजपा के ढाई करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं और 2 लाख से ज्यादा सक्रिय सदस्य हैं। इन्हें प्रेरित करने के लिए ही यह बैठक की गई। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और एआईएमआईएम को यूपी में सफलता मिलने वाली नहीं है। भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। 10 साल में जो काम किया है, उसी काम के आधार पर जनता के बीच जाएंगे। इस दौरान मथुरा विधायक राजेश चौधरी भी साथ रहे। गोपाष्टमी पर CM ने किया गोमाता का पूजन, छप्पन भोग अर्पित किया गोपाष्टमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरह क्षेत्र के गौ ग्राम परखम स्थित दीनदयाल गौविज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र परिसर की श्री गिरिराज गौशाला में गोमाता का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। गौशाला की ओर से गोमाता को छप्पन भोग अर्पित किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से गोवंश को गुड़ एवं फल खिलाया। पूजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक चंद्रशेखर जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह एवं कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने गौ आधारित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। गोबर से बनी ईंटों की गुणवत्ता में सुधार और गौमय कौशल प्रशिक्षण वर्ग को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। इसके बाद उन्होंने पूरे परिसर का भ्रमण कर दीनदयाल जी के स्मारक पर माल्यार्पण किया। मंत्री असीम अरुण बोले - वोटर लिस्ट शुद्ध होना सबसे बड़ा परिवर्तन चिंतन शिविर में पहुंचे राज्य मंत्री असीम अरुण ने कहा कि वोटर लिस्ट में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन 2.7 पॉइंट का अंतर आ रहा है। चुनाव की प्रक्रिया को बेहतर करने के लिए शुद्धता सबसे जरूरी है। उन्होंने कहा, 2002 के बाद से सबसे बड़ा परिवर्तन जो बचा था, वो ये था कि हमारी वोटर लिस्ट भी शुद्ध होनी चाहिए। SIR की प्रक्रिया बड़ी पारदर्शी है। किसी का नाम कट जाता है तो अपना नाम जुड़वा भी सकता है। उन्होंने कहा कि SSR - स्पेशल समरी रिवीजन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। युवा 18 साल के हो गए, उनके नाम बढ़ गए। बेटियां शादी होकर कहीं और गईं, पिछले SIR में फीमेल जेंडर रेश्यो कुछ कम हो जाता था। SSR से ये शुद्ध हो जाएगा। जेपीएस राठौर बोले - अंगद का पैर है भाजपा सरकार मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि 2027 का चुनाव भाजपा जीतेगी और मजबूत सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अच्छा काम हुआ है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण योजनाएं आई हैं, कानून व्यवस्था का राज कायम किया है, माफिया राज को ध्वस्त किया है। इन्हीं मुद्दों पर जनता के बीच जाएंगे। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, अखिलेश यादव परिवार के साथ अयोध्या में दर्शन करने गए हैं। यहां तो आएं, श्रीकृष्ण जी की जन्मभूमि पर भी तो आएं। आगरा में दलित सम्मेलन में अखिलेश के अंगद का पैर उखड़ने वाले बयान पर उन्होंने कहा, जो अमित शाह जी ने अंगद का पैर कह दिया तो वो हो गया, खत्म। यूपी में भी अंगद का पैर भाजपा की सरकार है।
Follow Samachar24