Loading...

सोना 11 महीने के निचले स्तर पर, ₹1.32 लाख से नीचे फिसला; चांदी भी ₹4,665 टूटी!

Gargachary Times 18 November 2026, 19:02 34 views
Top News
सोना 11 महीने के निचले स्तर पर, ₹1.32 लाख से नीचे फिसला; चांदी भी ₹4,665 टूटी!
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 18 नवंबर को लगातार छठे दिन गिरावट जारी है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना आज 2,696 रुपए गिरकर 1.32 लाख रुपए आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी 4,665 रुपए घटकर 1.65 लाख रुपए पर आ गई है। सोना 11 महीने में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले इससे पहले सोना 19 दिसंबर 2025 को 1,31,779 था, जो 22 दिसंबर 1,33,970 हुआ था। इसके बाद दाम 1,31,779 से नीचे नहीं आया। सोना-चांदी की कीमत में गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत होने और बड़े निवेशकों के ऊंचे दामों पर बिकवाली करने से हो रही है। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.80 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 2.15 लाख रुपए यानी करीब 125% सस्ती हो गई है। वहीं, 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1.33 लाख रुपए था, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 44 हजार रुपए यानी करीब 32% सस्ता हो चुका है।
Follow Samachar24