Loading...

डीएवी इंटर कॉलेज में यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बताए सड़क सुरक्षा के नियम

Gargachary Times 18 November 2026, 19:43 24 views
Firozabad
डीएवी इंटर कॉलेज में यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बताए सड़क सुरक्षा के नियम
फिरोजाबाद। यातायात माह के तहत सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को यातायात पुलिस टीम ने थाना उत्तर क्षेत्र स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की विस्तार से जानकारी दी गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आयोजित अभियान के दौरान यातायात पुलिसकर्मियों ने विद्यार्थियों को बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाकर ही सफर करें। इसके साथ ही निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने तथा सड़क पार करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल स्वयं की नहीं, बल्कि दूसरों की जिंदगी से भी जुड़ी है। छात्र-छात्राओं से अपने परिजनों और आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। फिरोजाबाद पुलिस ने आमजन से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
Follow Samachar24