Loading...

फिरोजाबाद में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 बने-अधबने तमंचों के साथ दो गिरफ्तार

Gargachary Times 18 November 2026, 19:43 38 views
Firozabad
फिरोजाबाद में अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 12 बने-अधबने तमंचों के साथ दो गिरफ्तार
फिरोजाबाद। जनपद में अवैध शस्त्रों के निर्माण और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मटसेना पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त पुलिस टीम ने ग्राम अगरूपुरा में करकौली पौधशाला के पास मिट्टी के टीलों के बीच संचालित अवैध असलहा फैक्ट्री पर छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 12 बने-अधबने तमंचे, कारतूस, लोहे की नाल और शस्त्र बनाने के उपकरणों का भारी जखीरा बरामद किया है।एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में 17 नवंबर की रात थाना मटसेना पुलिस एवं एसओजी टीम संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम अगरूपुरा में करकौली पौधशाला के पास मिट्टी के टीलों के बीच दबिश दी। यहां अवैध रूप से तमंचे बनाने और उनकी मरम्मत करने का काम किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से चेतराम पुत्र भगवानदास निवासी ग्राम अगरूकापुरा थाना मटसेना और सूरज पुत्र मुन्नालाल निवासी मुखिया मंदिर वाली गली, आशाबाद थाना रसूलपुर को गिरफ्तार कर लिया। 12 तमंचे और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 12 तमंचे बरामद हुए हैं। इनमें छह तमंचे 12 बोर और छह तमंचे 315 बोर के बने एवं अधबने हैं। इसके अलावा 315 बोर और 12 बोर के एक-एक खोखा कारतूस, 315 बोर की सात लोहे की नाल, 12 बोर की एक लोहे की नाल और तमंचे की बॉडी बरामद हुई है। मौके से शस्त्र निर्माण में इस्तेमाल होने वाली लोहे की पत्ती, हथौड़ी, सड़ांसी, छैनी, सुम्भा, रैती, ड्रिल मशीन, स्प्रिंग, कील, स्क्रू, धौंकनी, आरी, पीतल का तार, रांगा पाउडर, पेचकस और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं। चेतराम पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी चेतराम के खिलाफ पूर्व में भी चोरी, अपहरण और आयुध अधिनियम से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सूरज के खिलाफ भी मारपीट और अन्य आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।इस मामले में थाना मटसेना पर मुकदमा संख्या 302/2026 धारा 3/5/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर रही है। इस कार्रवाई में प्रभारी एसओजी प्रेमशंकर पांडेय, थानाध्यक्ष मटसेना विमलेश कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक नाजिम, दीपक कुमार सहित थाना मटसेना और एसओजी टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Follow Samachar24