गोवर्धन पर्वत उठाकर भगवान ने की थी ब्रजवासियों की रक्षा
Gargachary Times
19 November 2026, 19:30
40 views
Mathura
बलदेव: सारस्वत धर्मशाला बलदेव में चल रही ब्रज चौरासी कोस कथा में प्रवचन करते हुए साध्वी सत्यप्रिया गिरि जी ने गोवर्धन पूजा के प्रसंग में बताया गया कि भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को प्रकृति, गोवंश और गोवर्धन पर्वत के महत्व का संदेश दिया था ।देवराज इंद्र के अहंकार को दूर करने के लिए भगवान ने ब्रजवासियों को गोवर्धन पूजा के लिए प्रेरित किया था ।इससे क्रोधित होकर इंद्र ने मूसलाधार बारिश शुरू कर दी. तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठिका अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। इसके बाद भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस प्रसंग के माध्यम से श्रद्धालुओं को अहंकार त्यागने, प्रकृति का सम्मान करने और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास रखने का संदेश दिया गया ।
इस अवसर पर आचार्य मनीष गर्गाचार्य,देव अग्रवाल,युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा ने साध्वी सत्यप्रिया गिरि जी का सम्मान किया।
इस अवसर पर सुदीप बंसल,संजीव अग्रवाल,सुनील गर्ग,पवन गोयल,जगदीश पाठक आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।