मथुरा जिला कारागार में बंदियों के लिए आयोजित कराई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
Gargachary Times
18 September 2025, 21:10
132 views
Mathura
जिला कारागार मथुरा पर जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग के निर्देशानुपालन में बंदियों के मध्य एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। प्रतियोगिता में 78 पुरुष एवं 15 महिला बंदियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता के लिए प्रश्नपत्र शिक्षा अध्यापक सुलेंद्र चौधरी के द्वारा तैयार किए गए।प्रश्न पत्र में कुल 100 प्रश्न थे और उनको हल करने के लिए एक घंटे का समय निर्धारित किया गया था। प्रतियोगिता उपकारपाल रवीन्द्र कुमार , दुर्गेश प्रताप सिंह एवं शिक्षा अध्यापक की देखरेख में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में पुरूष एवं महिला वर्ग से प्रत्येक को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।