Loading...

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनगणना के प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता अभियान का आयोजन

Gargachary Times 19 November 2026, 19:43 38 views
Mathura
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनगणना के प्रचार-प्रसार एवं जन-जागरूकता अभियान का आयोजन
मथुरा: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के अवसर पर जनपद मथुरा में जनगणना-2027 के सफल संचालन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद मथुरा में नियुक्त फील्ड ट्रेनर्स द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित नवविवाहित जोड़ों एवं उनके परिजनों को स्व-गणना के संबंध में जागरूक किया गया तथा उन्हें स्व-गणना की प्रक्रिया, महत्व एवं इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सांसद राज्यसभा तेजवीर सिंह, विधायक बल्देव पूरन प्रकाश ने उपस्थित जनसमूह और नवविवाहित जोड़ों को जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन हेतु शपथ दिलाई गई। माननीय विधायक पूरन प्रकाश ने अपने संबोधन में जनगणना के संचालन में आम नागरिकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर प्रकाश डालते हुए सभी से जनगणना के प्रति जागरूक रहने, इसमें सक्रिय सहभागिता करने तथा सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान नवविवाहित जोड़ों एवं उनके परिवारजनों को जनगणना अभियान से जोड़ते हुए बताया गया कि जनगणना केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास एवं भविष्य की योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) के सम्बन्ध में सभी को जागरूक किया गया। सभी को अवगत कराया गया कि स्व-गणना का कार्य दिनांक 30 नवंबर 2026 तक किया जा सकता है। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का कार्य (घर-घर जाकर गणना) दिनांक 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। आमजन की सुविधा हेतु स्व गणना पोर्टल se.census.gov.in विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने परिवार की जानकारी सीधे पोर्टल के माध्यम से दर्ज कर सकते है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सलोनी गौतम, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, परियोजना निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार उपाध्याय, उपायुक्त मनरेगा विजय कुमार पाण्डेय, सहायक श्रमायुक्त राजकुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मोहित बघेल, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य अतिथिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर गिरीश कौशिक, जनपद में नियुक्त फील्ड ट्रेनर्स, वरिष्ठ तकनीकी सहायक अंकुर सक्सेना, राम सैनी, आरिफ अली एवं ऋषभ कुमार उपस्थित रहे। जनपद प्रशासन द्वारा जनगणना-2027 के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने तथा अधिकाधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
Follow Samachar24