वेलिंगटन टेस्ट: पहले दिन न्यूजीलैंड 243/5, हेनरी निकोल्स का शतक; बुमराह ने झटके 3 विकेट
Gargachary Times
19 November 2026, 20:02
31 views
Sports
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन पांच विकेट खोकर 243 रन बना लिए।
वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के 5 विकेट 70 रन पर गिर गए थे। इसके बाद हेनरी निकल्स (113 रन) और ग्लेन फिलिप्स (94 रन) ने छठे विकेट के लिए 173 रन की नाबाद साझेदारी की।
भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए। आकाशदीप और अंशुल कंबोज को 1-1 विकेट मिले।
74वें ओवर में हेनरी निकल्स को जीवनदान मिला। प्रसिद्ध कृष्णा की शॉर्ट गेंद पर निकल्स ने पुल किया। गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में गई।
बैकवर्ड स्क्वेयर लेग से देवदत्त पडिक्कल और विकेटकीपर ऋषभ पंत कैच लेने दौड़े। दोनों के बीच तालमेल नहीं बना और पडिक्कल ने आसान कैच छोड़ दिया।
70वें ओवर में हेनरी निकल्स ने शतक पूरा किया। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर स्क्वेयर लेग की ओर खेलकर एक रन लिया और टेस्ट करियर का 12वां शतक पूरा किया।
वापसी के बाद यह उनका दूसरा शतक और भारत के खिलाफ पहला शतक है। उन्होंने पहले ओवर में कप्तान टॉम लैथम का विकेट गिरने के बाद पारी संभाली और शानदार बल्लेबाजी की।
51वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने जसप्रीत बुमराह की दूसरी बॉल पर चौका लगाया और अर्धशतक लगाया। उन्होंने अगली बॉल पर चौका लगाकर टीम स्कोर को 150 पार पहुंचाया।