Loading...

नाले में पड़ा मिला 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, कस्बे में फैली सनसनी

Gargachary Times 20 November 2026, 19:34 29 views
Mathura
नाले में पड़ा मिला 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, कस्बे में फैली सनसनी
गोबर्धन - गोवर्धन कस्बे में नाले के अंदर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला बस स्टैंड के पास स्थित श्यामा मां आश्रम के बाहर का है, जहां आज शुक्रवार सुबह करीब 35 वर्षीय व्यक्ति का शव नाले में पड़ा दिखाई दिया। शव देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया और तलाशी लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कस्बा इंचार्ज विपिन कुमार के अनुसार पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Follow Samachar24