Loading...

अत्याधुनिक शर्मा जिम फिटनेस का भव्य शुभारंभ, अनाथ बच्चों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा

Gargachary Times 20 November 2026, 19:36 28 views
Mathura
अत्याधुनिक शर्मा जिम फिटनेस का भव्य शुभारंभ, अनाथ बच्चों को मिलेगी निःशुल्क सुविधा
गोवर्धन। राधाकुण्ड क्षेत्र में युवाओं को बेहतर स्वास्थ्य एवं शारीरिक फिटनेस की सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कोन्हई रोड पर शुक्रवार को अत्याधुनिक शर्मा जिम फिटनेस का भव्य शुभारंभ किया गया। जिम में आधुनिक मशीनों एवं व्यायाम से संबंधित सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, जिससे युवाओं को अपनी शारीरिक क्षमता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर जिम संचालक अमित कुमार गौड़ (खेलन गुरु) एवं चंद्रप्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों एवं आगंतुकों का पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। संचालकों ने बताया कि जिम के माध्यम से युवाओं को बेहतर फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही समाज के जरूरतमंद बच्चों के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि अनाथ बच्चों को जिम में निःशुल्क व्यायाम एवं फिटनेस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी बच्चा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे। जिम संचालकों की इस पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। उन्होंने कहा कि आधुनिक फिटनेस सुविधाओं के साथ अनाथ बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण देने का निर्णय समाज के प्रति सराहनीय योगदान है। इससे युवाओं में व्यायाम, स्वास्थ्य और शारीरिक अनुशासन के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इस अवसर पर संचालक अमित कुमार गौड़ (खेलन गुरु), चंद्रप्रकाश गौड़, अशोक गोस्वामी, भोलानाथ दुबे, डॉ.विष्णु रावत, देवेंद्र कौशिक, विष्णु जोशी, दीपक पहलवान, काला पहलवान, सत्यनारायण, गणेश वशिष्ठ, राकेश मुखिया, बलराम ठाकुर, विष्णु शास्त्री, एमजी ग्रुप, यश फिटनेस के सदस्य, सतीश पंडित, योगेश चौधरी, पप्पन पटेल, हरिओम, सुक्कन शर्मा, दीपू कौशिक, राधे उपेंद्र दया आदि उपस्थित रहे.
Follow Samachar24