सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एडीएम ने दिए निर्देश, ब्लैक स्पॉट में सुधार पर जोर
Gargachary Times
20 November 2026, 19:44
41 views
Firozabad
फिरोजाबाद। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कल्पना जायसवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक सुधार कराने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में एडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम किए जाएं तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाए।
उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करें।एडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि जनपद में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।