Loading...

श्री बाबू लाल महाविद्यालय के छात्रों ने किया क्षेत्र का नाम रोशन, बी.पी.ई.एस. के छात्रों ने लहराया परचम

Gargachary Times 21 November 2026, 20:19 36 views
Mathura
श्री बाबू लाल महाविद्यालय के छात्रों ने किया क्षेत्र का नाम रोशन, बी.पी.ई.एस. के छात्रों ने लहराया परचम
रिपोर्ट - डी डी शर्मा गोवर्धन क्षेत्र के प्रतिष्ठित महाविद्यालय श्री बाबू लाल महाविद्यालय के अंतर्गत संचालित बी.पी.ई.एस. की कक्षा के विद्यार्थियों ने डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में हुए अंतर महाविद्यालयी खेलों में विभिन्न खेलों में स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बी.पी.ई.एस. प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी नितिन फौजदार पुत्र साहब सिंह ने 93 किलोग्राम कैटिगरी के अंतर्गत पावर लिफ्टिंग में टोटल 750 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया तथा ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में चयनित भी किए गए। इसके बाद बी.पी.ई.एस. तृतीय सेमेस्टर के छात्र सोनू सैनी पुत्र गोपाल प्रसाद ने 110 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया तथा 400 मी बाधा दौड़ में भी रजत पदक प्राप्त किया। बी.पी.ई.एस. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा ऋतु पुत्री अशोक कुमार ने कबड्डी में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए ट्रायल पास किया तथा ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय की कबड्डी की टीम के लिए चयनित हुई। विद्यार्थियों ने अपनी विजय का श्रेय अपने खेल प्रशिक्षक मोनू चौधरी को प्रदान किया। श्री बाबू लाल महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा इन उपलब्धियां के लिए श्री बाबू लाल महाविद्यालय के संस्थापक एवं समाजसेवी पंडित खेमचंद शर्मा, श्री बाबू लाल शिक्षण संस्थान समूह के निदेशक एडवोकेट नंदकिशोर शर्मा, श्री बाबू लाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लीविस कुलश्रेष्ठ, श्री बाबू लाल कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के प्राचार्य डॉ. कृष्णा कुशवाहा, श्री बाबू लाल महाविद्यालय उप प्राचार्य डॉ उम्मेद सिंह मुख्या अनुशासन अधिकारी डॉ धीरज कौशिक, डॉ बाबू लाल विधि महाविद्यालय से डॉ. रेखा शर्मा एवं समस्त स्टाफ ने विजयी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान की एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना की।
Follow Samachar24