हिंदू समाज को संगठित करने के लिए चलेगा हिंदू हित चिंतक अभियान - योगेश गौतम
Gargachary Times
21 November 2026, 20:22
33 views
Mathura
रिपोर्ट, सतीश तरकर
फरह। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल फरह प्रखंड की बैठक शुक्रवार को रुद्राक्ष होटल फातिहा में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, हिंदू हित चिंतक अभियान और नशा मुक्त भारत को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में जिला संगठन मंत्री विनय जी ने बताया कि संपूर्ण भारत में विश्व हिंदू परिषद के द्वारा हिंदू हित चिंतक अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 22 नवंबर से 6 दिसंबर तक चलेगा। इसमें विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता हर हिंदू तक पहुंचेंगे और उन्हें इस अभियान से जोड़ेंगे।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर हिंदू समाज को संगठित करने का कार्य करना है। हिंदू समाज जब एकजुट होगा, तभी संगठन मजबूत होगा।
राया जिला अध्यक्ष योगेश गौतम जी ने कहा कि इस अभियान में सभी हिंदुओं को सहभागिता करनी चाहिए। इससे सभी संगठित होंगे, तभी भारत सशक्त राष्ट्र बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से जुटने का आह्वान किया।
बैठक में नशा मुक्त भारत पर भी चर्चा हुई। जिला सत्संग प्रमुख बांकेलाल जी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि सत्संग के माध्यम से हिंदुओं को जागरूक किया जाएगा। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए गांव-गांव में सत्संग और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
बैठक में मुख्य रूप से ठाकुर जितेंद्र चौहान जिला संयोजक बजरंग दल, सतीश चौहान जिला गौ रक्षा प्रमुख, सुरेश चौहान बजरंगी, हरपाल, अनुराज, गंगू ठाकुर, विपिन, आकाश, सोनू उदयवाल, देवा भगत, सूरज, अंकित, ऋषि, गौरव, बिन्ना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।