Loading...

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल जी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

Gargachary Times 21 November 2026, 20:23 25 views
Agra
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी  मनीष बंसल जी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष बंसल जी ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ)को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने अभियान के दौरान पूरी निष्ठा, लगन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाले बीएलओ के कार्यों की सराहना की। जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ से उनके अनुभव जाने,एक बीएलओ द्वारा बताया गया कि मतदाताओं में जागरूकता के कारण मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में रुचि नहीं लेते।उनके घर जाकर एवं व्यक्तिगत प्रयासों से ही उत्कृष्ट कार्य संभव हो सका है। महिलाओं द्वारा संकोचवश फोटो नहीं दिए गए तो स्वयं फोटो लेकर मतदाता सूची में उनका पंजीकरण किया गया। एक अन्य बीएलओ ने बताया कि आमजन में जागरूकता कि कमी के कारण यह भ्रांति है कि पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची एक ही होती है। पंचायत चुनाव में नाम बढ़वा दिया है, जब उन्हें विधानसभा की सूची पढ़कर सुनाई गई तब उन्होंने परिवार के छूटे हुए नामों का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धीकरण एवं अद्यतन निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि उनके द्वारा घर-घर पहुंचकर मतदाताओं का सत्यापन, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा समर्पण एवं तत्परता के साथ किए गए कार्य लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अहम योगदान देते हैं। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों का सम्मान अन्य कार्मिकों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों को अभियान में इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने तथा कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सम्मानित बीएलओ: 1. --खजान सिंह, भाग संख्या 341, आगरा उत्तर 2. हरेराम शर्मा, भाग संख्या 36, फतेहपुर सीकरी विधानसभा 3. सुमित कुमार गौतम, भाग संख्या 142, बाह विधानसभा 4. संजीव कुमार, भाग संख्या 99, फतेहाबाद विधानसभा 5. रिजवान अब्बास, भाग संख्या 64 एतमादपुर विधानसभा 6. उमेश कुमार, भाग संख्या 132, एतमादपुर विधानसभा 7.संतोष कुमार,भाग संख्या 487, एतमादपुर विधानसभा 8. सुरमिला देवी, भाग संख्या 163आगरा ग्रामीण विधानसभा 9.इंदु, भाग संख्या 180, फतेहपुर सीकरी विधानसभा 10.रिंकी गुप्ता, भाग संख्या321, फतेहपुर सीकरी 11.शशि दुबे, भाग संख्या76, आगरा दक्षिण विधानसभा 12.सत्यभान सिंह, भाग संख्या 277,खैरागढ़ विधानसभा 13.पंचप्रकाश डूबे, भाग संख्या 203, आगरा कैंट विधानसभा 14.अंजली, भाग संख्या 87, फतेहपुर सीकरी विधानसभा
Follow Samachar24