Loading...

आबकारी विभाग ने देशी और कंपोजिट शराब दुकानों का किया निरीक्षण

Gargachary Times 21 November 2026, 20:24 32 views
Firozabad
आबकारी विभाग ने देशी और कंपोजिट शराब दुकानों का किया निरीक्षण
फिरोजाबाद। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेशों के अनुपालन में शनिवार को आबकारी विभाग की टीम ने जनपद में फुटकर देशी शराब एवं कंपोजिट दुकानों का निरीक्षण किया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 फिरोजाबाद ने अपनी टीम के साथ विभिन्न दुकानों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्राप्त शिकायतों की मौके पर जांच की। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों एवं कर्मचारियों को दुकान और कैंटीन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न होने देने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही ग्राहकों की मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता बनाए रखने और पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा गया। आबकारी टीम ने दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को लगातार संचालित रखने, पीओएस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री करने तथा सभी अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा दुकानों पर ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने और निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करने की हिदायत दी गई।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शराब की बिक्री में निर्धारित नियमों और मूल्य का पालन अनिवार्य रूप से किया जाए। निरीक्षण के दौरान प्राप्त शिकायतों की भी मौके पर जांच कर आवश्यक निर्देश दिए गए।यह कार्रवाई उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार एवं जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में की गई।
Follow Samachar24