शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा दौराने चेकिंग 01 अभियुक्त को अवैध चाकू सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
19 September 2025, 20:46
173 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद में अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विषेश अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद के कुशल नेतृत्व मे थाना शिकोहाबाद पुलिस टीम द्वारा दौरान चेकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त प्रकाश पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम शिव नगर रहचटी थाना शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद को एक नाजायज चाकू सहित बृज कोल्ड स्टोर पुरातन मोड़ मुस्तफाबाद रोड के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना शिकोहाबाद पर मु0अ0स0 638/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।