Loading...

रामगढ़ पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक को दबोचा, सात मुकदमे हैं दर्ज

Gargachary Times 22 November 2026, 20:31 37 views
Firozabad
रामगढ़ पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक को दबोचा, सात मुकदमे हैं दर्ज
फिरोजाबाद: अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में पहले से सात मुकदमे दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना रामगढ़ पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 21 नवंबर को हसमत नगर रोड से कच्चे रास्ते पर घेराबंदी कर समीर पुत्र बबलू निवासी मोहम्मदी मस्जिद के पास, थाना रामगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ थाना रामगढ़ में मुकदमा अपराध संख्या 690/2026, धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। आरोपी का आपराधिक इतिहास पुलिस के मुताबिकसमीर के खिलाफ चोरी, अवैध असलहा, गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में सात मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना रामगढ़, मक्खनपुर और शिकोहाबाद के मामले शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, उपनिरीक्षक आकाश किरन, उपनिरीक्षक सोनू कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह और रिजर्व आरक्षी युगल कुमार शामिल रहे।
Follow Samachar24