थाना मटसैना पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को मय अवैध असलाह के किया गिरफ्तार
Gargachary Times
19 September 2025, 20:47
107 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में चैकिंग संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की गिरफ्तारी के विशेष अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल नेतृत्व में थाना मटसैना पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 19-09-2025 को दौराने चैकिंग अभियुक्त अरूण तिवारी उर्फ पम्मी पुत्र शिवनारायण तिवारी निवासी गढिया चकरपुर थाना मटसैना जनपद फिरोजाबाद को मय एक अदद तमंचा 315 बोर देशी नाजायज व 02 अदद 315 बोर जिन्दा कारतूस के गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त अरूण तिवारी उर्फ पम्मी पुत्र शिवनारायण तिवारी उपरोक्त का कई दिन पहले झगड़े में तमंचा लिये हुए वीडियों वायरल हुआ था जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।