Loading...

संतों के सान्निध्य में बृज की आध्यात्मिक छटा, दीपदान से जगमगाई धर्मनगरी

Gargachary Times 23 November 2026, 18:50 3 views
Mathura
संतों के सान्निध्य में बृज की आध्यात्मिक छटा, दीपदान से जगमगाई धर्मनगरी
वृंदावन। बृज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को समर्पित बृज सेवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित बृज आनंद उत्सव एवं दीप महोत्सव में आस्था, भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजन में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, धर्माचार्यों और श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर दीप प्रज्वलन के माध्यम से ब्रजभूमि के मंगलमय भविष्य की कामना की। समारोह में श्रीमद् जगद्गुरु नाभा द्वाराचार्य पीठाधीश्वर स्वामी श्री सुतीक्ष्ण दास देवाचार्य महाराज का विशेष सान्निध्य रहा। वहीं अयोध्या की हनुमानगढ़ी के संत श्री राजू दास महाराज तथा श्री मनोज मोहन शास्त्री की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष धार्मिक स्वरूप प्रदान किया। आयोजन के दौरान दीप प्रज्वलन के साथ भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें श्रद्धालु भक्ति भाव से सम्मिलित हुए। इस अवसर पर बृज भक्त श्री रमाकांत गोस्वामी, भागवताचार्य सुमंत कृष्ण शास्त्री, यात्रा पुरोहित पंडित केशव पंडा और पंडित मोहित दुबे सहित अनेक धर्माचार्यों एवं गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी आशीष गर्ग ने संस्था की ओर से संचालित जनसेवा एवं तीर्थयात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि स्वच्छ बृज-पावन बृज अभियान, शीतल पेयजल व्यवस्था, पौधरोपण, प्रसाद ऑन व्हील, बृज यात्री सुविधा केंद्र और तीर्थयात्रियों के लिए परिवहन सेवा के माध्यम से संस्था लगातार सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में योगदान दे रही है। आयोजन के संयोजक नितिन और अंकुश ने कहा कि ब्रज की धार्मिक पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखने, प्राचीन परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और तीर्थ क्षेत्र में जनकल्याणकारी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से संस्था निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले संतों, अतिथियों और सभी सहभागी श्रद्धालुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस मौके पर राहुल, रश्मि, नीरज, चंद्रशेखर, भावना, योगिता, अभिषेक, नम्रता, शालू, नितिन बगिया, खुशबू, शोभा, दीपक, प्रशांत, दीप्ति, संजय जौहरी, पूजा, आकाश, रजनीश, मनोज, नूपुर, पलक और उमेश लखवानी सहित संस्था के अनेक सदस्य एवं सहयोगी मौजूद रहे।
Follow Samachar24