Loading...

विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटा प्रशासन, जोनल और सेक्टर अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

Gargachary Times 23 November 2026, 19:11 2 views
Mathura
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटा प्रशासन, जोनल और सेक्टर अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
ललित उपाध्याय, संवाददाता मथुरा। मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश, संवेदनशील और क्रिटिकल बूथों की होगी पहचान आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जनपद की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के जोनल एवं सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी दायित्वों और जिम्मेदारियों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का भ्रमण कर मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर फर्नीचर, हेल्प डेस्क, प्रकाश व्यवस्था, रैंप, साइनेज, शौचालय और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। निरीक्षण के दौरान मिलने वाली कमियों को समय रहते दूर कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में जोनल एवं सेक्टर अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विशेष रूप से संवेदनशीलता मानचित्रण और क्रिटिकल मतदान केंद्रों की पहचान में सेक्टर अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करना होगा। उन्हें अपने क्षेत्रों में संवेदनशील गांवों, मजरों और बस्तियों की पहचान कर वहां की परिस्थितियों एवं पूर्व की निर्वाचन संबंधी घटनाओं का आकलन करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित किया जाए, जहां मतदाताओं को डराने, धमकाने, दबाव बनाने अथवा प्रलोभन देने की आशंका हो सकती है। स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें भरो�
Follow Samachar24