Loading...

आबकारी विभाग ने सिरसागंज में देशी और कंपोजिट शराब दुकानों का किया निरीक्षण

Gargachary Times 23 November 2026, 20:07 30 views
Firozabad
आबकारी विभाग ने सिरसागंज में देशी और कंपोजिट शराब दुकानों का किया निरीक्षण
फिरोजाबाद। आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार को सिरसागंज क्षेत्र में फुटकर देशी शराब एवं कंपोजिट शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों की व्यवस्थाओं, स्टॉक, बिक्री प्रक्रिया और अभिलेखों की जांच कर संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी फिरोजाबाद के आदेश के अनुपालन में उप आबकारी आयुक्त आगरा प्रभार और जिला आबकारी अधिकारी फिरोजाबाद के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 सिरसागंज ने अपनी टीम के साथ यह कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को दुकान एवं कैंटीन परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा दुकान के बाहर मदिरा का सेवन न होने देने के निर्देश दिए गए। साथ ही मांग के अनुरूप विभिन्न ब्रांडों की उपलब्धता बनाए रखने और पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित करने को कहा गया।आबकारी निरीक्षक ने दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को निरंतर संचालित रखने, पॉस मशीन के माध्यम से शत-प्रतिशत बिक्री करने और सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा मदिरा की बिक्री केवल निर्धारित मूल्य पर ही करने की हिदायत दी गई। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि शराब दुकानों पर निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। निरीक्षण के दौरान आबकारी विभाग की टीम मौजूद रही।
Follow Samachar24