जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
Gargachary Times
19 September 2025, 20:48
234 views
Firozabad
जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक संहिता गौतम ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में की, जहां पर उन्होंने अवगत कराया गया कि जनपद के प्रमुख चौराहे पर उप निरीक्षक यातायात को सेक्टर प्रभारी नियुक्त कर यह निर्देशित किया गया है कि वह विशेष अभियान चलाकर नाबालिग वाहन चालकों एवं दो पहिया वाहनों की ट्रिपलिंग एवं भारी वाहनों से यात्रा, नशे में वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही करें, अपर जिलाधिकारी ने समस्त डीजल एवं पेट्रोल पंपों के आउटलेट्स पर ‘‘नो हेलमेट नो फ्यूल‘‘ संबंधी होर्डिंग जिला पूर्ति अधिकारी को लगवाने तथा पब्लिक एड्रेस सिस्टम द्वारा प्रचार प्रसार कराए जाने तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाने हेतु, स्कूल कॉलेज और विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित करने हेतु निर्देशित किया, साथ ही साथ अपर जिलाधिकारी को यह भी अवगत कराया गया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालकों द्वारा नशे में बसों के संचालक को रोकने हेतु रात में सुरक्षा अधिकारी एवं सहायक सुरक्षा अधिकारी एवं पेट्रोलिंग पार्टियों द्वारा चेकिंग अभियान निरन्तर चलाया जा रहा है, स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपर जिलाधिकारी महोदया को अवगत कराया गया कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में बेहतर चिकित्सा सुविधा जनपद में उपलब्ध कराई जा रही है, एंबुलेंस सेवा 108 के अंतर्गत जनपद फिरोजाबाद में संचालित है, जनपद में कुल 28 एंबुलेंस सेवा वर्तमान में है, जिन्हें एक लाख की आबादी एवं अधिकतम 15 किलोमीटर की दूरी पर मुख्य-मुख्य स्थान पर चिन्हित कर खड़ा किया गया है, जिनका मानक रिस्पांस टाइम 15 मिनट है, जिला चिकित्सालय फिरोजाबाद, जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद एवं समस्त ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक केंद्रों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं दी जा रही है।
अंत में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि ओवर स्पीड की रोकथाम के लिए अधिक से अधिक कैमरे लगवाए जाएं तथा प्रवर्तन की कार्यवाही कराई जाए, टोल प्लाजा पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम द्वारा आने जाने वाले लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जाए, ब्रीथ एनेथाइलजर के माध्यम से शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर प्रवर्तन की कार्यवाही की जाए, ‘‘नो हेलमेट नो फ्यूल‘ के निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाए, एक्सप्रेसवे एवं नेशनल हाईवे पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराई जाए, एक्सप्रेस वे व नेशनल हाईवे पर अवैध कटों को बंद किया जाए, एक्सप्रेसवे एवं नेशनल हाईवे पर ब्लैक स्पॉट व अवैध कट को दर्शाने हेतु पर्याप्त मात्रा में साइनेज लगाया जाए, साथ ही साथ प्रत्येक 10 किलोमीटर पर एक एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए, अपर जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों को सुरक्षित करना हम सब की जिम्मेदारी है, जिसका निर्वहन हम सबका उत्तरदायित्व ढंग से करना होगा, बैठक में एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, पुलिस विभाग आदि से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।