रसिया सुनने को रात भर जमे रहे हजारों श्रोता
Gargachary Times
19 September 2025, 20:49
273 views
Mathura
पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला में गुरुवार रात को रसिया दंगल हुआ। रसिया गायकी का आनंद लेने के लिए हजारों श्रोता पूरी रात जमे रहे।
रसिया दंगल कार्यक्रम का शुभारंभ अलीगढ़ कोल विधायक अनिल पाराशर , पूर्व विधायक कारिंदा सिंह और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह ने दीनदयाल जी के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया। खिच्चो अखाड़ा हाथरस के संचालक मनोज कुमार और बीके मधुआ राया के संचालक आकाश के नेतृत्व में दोनों दलों ने पूरी रात समसामयिक विषयों पर रसिया प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया।
दोनों रसिया टीमों के बीच पूरी रात कई विषयों पर गायकी का दौर चला। रविंद्र सिंह तरकर शहजादपुर वाले और ब्रिजेश गौड़, रतन ठाकुर, भोला चौधरी ने पत्रकारों को राधा कृष्ण की तस्वीरें देकर स्वागत किया।
रसिया गायन कार्यक्रम के दौरान आयोजक राजेंद्र प्रसाद शर्मा, भवानी शंकर पचौरी, राज दर्शन पचौरी, विजय पाठक, राजेश शुक्ला, के के शुक्ला, डिंपी पाठक, महीपाल सिंह, सम्राट शुक्ला, ओमप्रकाश निषाद, अशोक पाठक, राधेश्याम तरकर आदि मौजूद रहे। संचालन देवी प्रसाद पाठक ने किया। दोनों गायक दलों के बीच मुकाबला बराबरी का रहा।